दोस्त के घर जा रहे 8वीं क्लास के बालक पर चाकू से हमला, अपहरण की आशंका

दोस्त के घर जा रहे 8वीं क्लास के बालक पर चाकू से हमला, अपहरण की आशंका

खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बीती रात शनिवार को दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक 11 वर्षीय बालक के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया. बालक का नाम लक्ष्य महाजन है, वो 8वीं कक्षा का छात्र है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित बालक और उसके परिवार वालों का कहना है कि अपहरण करने की नियत से बच्चे पर हमला हुआ था.

बहरहाल, घायल बालक को परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बच्चे की हालत खतरे से बहार है. घटना अन्नपूर्ण नगर की है. परिजनों ने बच्चा चोरी करने व अपहरण की आशंका जताई है.

इधर, संबंधित मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस का कहना है कि लक्ष्य महाजन अन्नपूर्ण नगर खंडवा रोड से अपने दोस्त के घर जा रहा था. तभी उस दौरान नकाबपोश दो लोगों ने बच्चे पर हमला कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा साइकिल पर जा रहा था. इतने में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने लक्ष्य पर चाकू से हमला कर दिया.

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपहरण के प्रयास को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.