नया वित्त वर्ष शुरू, लॉकडाउन के बीच 16 दिन से नहीं बदला पेट्रोल-डीजल का भाव

नया वित्त वर्ष शुरू, लॉकडाउन के बीच 16 दिन से नहीं बदला पेट्रोल-डीजल का भाव

 
नई दिल्ली

आज लगातार सोलहवां दिन है जब देशभर में पेट्रो और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आज वित्त वर्ष 2020-21 का पहला दिन है यानी 1 अप्रैल। कच्चे तेल के दाम काफी नीचे आ गए हैं, लेकिन ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने इसका फायदा आज भी ग्राहकों को नहीं दिया है। पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है, जिससे आवाजाही नहीं हो रही है। इस वजह से फ्यूल की मांग भी काफी कम हो गई है। मंगलवार को बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 23 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ही रहा। कोरोनावायरस की वजह से चिंता बढ़ती जा रही है। 16 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं आया है।
 
दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से आवाजाही पर सख्त पाबंदियों के चलते कच्चे तेल की मांग में भारी कमी आई है, जबकि इसका भंडार काफी बढ़ गया है। जहां तक पेट्रोल और डीजल के रिटेल दामों की बात है तो देश में फिलहाल इन दोनों के दाम पिछले 15 दिन से लगातार रुके हुए हैं। तेल कंपनियां फ्यूल में 3 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगी हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 69.59 रुपये लीटर है, जबकि मुंबई में यह 75.30 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। आइए देखें, 15 दिनों से क्या चल रहे हैं पेट्रोल-डीजल के भाव...
 
शहरों के नाम    पेट्रोल/लीटर    डीजल/लीटर
दिल्ली    69.59 रुपये    62.29 रुपये
मुंबई    75.30 रुपये    65.21 रुपये
कोलकाता    72.29 रुपये    64.62 रुपये
चेन्नै    72.28 रुपये    65.71 रुपये
नोएडा    72.03 रुपये    62.96 रुपये


अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।