नासा प्रमुख ने एलियंस को लेकर किया नया दावा, कहा- दूसरे ग्रह पर जीवन संभव
वाशिंगटन
पिछले कुछ महीनों से एलियंस को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दावे अमेरिका की ओर से किए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले पेंटागन ने इसको लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें UFO के वजूद को सही बताया गया। इस मुद्दे पर चर्चा जारी ही थी कि अब पूर्व एस्ट्रोनॉट और नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने एलियंस को लेकर नया दावा किया है। जिसको जानकर सभी हैरान हैं। ब्रह्मांड में बनाए हैं नजर एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नेल्सन ने कहा कि ब्रह्मांड में हम अकेले हैं, ये सोचना गलत है। हमारे अलावा भी ब्रह्मांड में और ज्यादा बुद्धिमान जीव हो सकते हैं। जिन्हें इंटेलिजेंट लाइफ कहा जा सकता है। एक दिन जरूर उनका इंसानों के साथ संपर्क होगा। इसको लेकर नासा लगातार ब्रह्मांड में नजर बनाए हुए है। साथ ही पृथ्वी के बाहर सिग्नलों, मैसेज, यूएफओ आदि पर नजर रखी जाती है।
कई सूरज होने की उम्मीद नेल्सन ने आगे कहा कि हमारा ब्रह्मांड 13.5 बिलियन साल पुराना है। ऐसे में दूसरे सूरज और पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रह होंगे, जिन पर जीवन का वास होगा। बस इंतजार इस बात का है कि वहां से कोई सिग्नल मिल जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि देर-सबेर ऐसा जरूर होगा। किसी दिन एलियंस खुद सिग्नल भेजेंगे या फिर हम अचानक उनके सिग्नल को पकड़ लेंगे। जब इंसान और एलियंस में सबंध बनेगा, तो वो लंबा चलेगा। मंगल पर है जीवन? उन्होंने बताया कि नासा हमारे सौरमंडल के अलावा भी कई ग्रहों पर रिसर्च कर रहा है। अभी ऐसे ग्रहों पर फोकस किया जा रहा है, जहां पर जीवन की संभावना ज्यादा है। हाल ही में नासा ने मंगल पर एक यान भेजा था, जिससे निकले इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर ने वहां पर उड़ान भरी। इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक ना एक दिन इंजीन्यूटी मंगल पर जीवन से जुड़े कुछ सबूत भेजेगा।
मई में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक अजीब सा यान अमेरिकी नौसेना के जहाज के पास देखा गया। इसके बाद वो अचानक पानी के अंदर गायब हो गया। फिर पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट जारी की। जिसमें बताया गया कि 2004 से 2021 के बीच अजनबी यानों की दिखने की 144 घटनाएं हुई हैं। हालांकि पेंटगन ने साफ कह दिया था कि वो सिर्फ एक की पुष्टि कर सकते हैं, बाकी 143 घटनाओं के बारे में वो कुछ नहीं कहेंगे।

bhavtarini.com@gmail.com 
