नीरज चोपड़ा की कोहनी की हुई सर्जरी
मुंबई
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की कोहनी की सर्जरी हुई है जिससे उनका दोहा में 27 सितम्बर से छह अक्टूबर तक होने वाली आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेना संदिग्ध हो गया है। नीरज ने अपनी सर्जरी की जानकारी देते हुए ट््िवटर पर लिखा- कि मुंबई में डॉ दिनशॉ पार्दीवाला ने मेरी कोहनी की सर्जरी की और मुझे पूरी तरह ठीक होने और भाला फेंकने में कुछ महीने का रिहैबिलिटेशन लगेगा। मुझे उम्मीद है कि मैं ईश्वर के आशीर्वाद से मजबूती के साथ वापसी कर पाऊंगा। विश्व के पांचवें नंबर के भाला फेंक एथलीट को अप्रैल में एनआईएस पटियाला में अभ्यास के दौरान दर्द महसूस हुआ था। वह अगले साल ओलम्पिक में एथलेटिक्स में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद हैं। पानीपत के 21 वर्षीय नीरज ने पिछले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।
bhavtarini.com@gmail.com 
