पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना स्पेन को पीछे छोड़ , कोरोना से भारत बेहाल
नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस के ताजा मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है। शनिवार को संक्रमण के करीब 10,000 नए केस सामने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,46, 549 पहुंच गई है। इस तरह भारत ने स्पेन (2,41,310) को भी पीछे छोड़ दिया और अब वह कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है।
अब अमेरिका (19,06,060), ब्राजील (6,14,941), रूस (4,58,102) और ब्रिटेन (2,86,294) ही इस मामले में भारत से आगे हैं। कोरोना वायरस से देश में पिछले 24 घंटे में 297 मौत हुई है और एक दिन में यह सबसे ज्यादा मौतें हैं। इससे पहले एक दिन में गुरुवार को 9,651 मामले सामने आए थे। वहीं, एक दिन में 295 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात है कि अमेरिका, ब्राजील और स्पेन के मुकाबले देश में कोरोना से मृत्यु दर कम है। भारत में अब तक कोरोना से 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है।
आधे मामले 4 बड़े शहरों से
चौंकाने वाली बात यह है कि करीब आधे मामले शीर्ष चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नै- में सामने आए हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 7,000 के करीब पहुंच रही है और मृतक संख्या में से आधे लोग इन्हीं चार महानगरों के है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन चार महानगरों के साथ यदि अहमदाबाद, इंदौर और पुणे को भी जोड़ लिया जाए तो कुल संक्रमित मामलों के 60 प्रतिशत और कुल मृतक संख्या के 80 प्रतिशत मामले इन सात शहरों के हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
