पाकिस्तान ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार

कराची
पाकिस्तानी अधिकारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के मामले में गिरफ्तार किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ (पीएमएसए) के र्किमयों ने एक अभियान के दौरान इन मछुआरों को गिरफ्तार किया।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त की गई हैं। इन मछुआरों को डॉक पुलिस को सौंप दिया गया था। शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जिसने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि  उन्हें अब लांढी जेल भेजा जाएगा। इस साल अक्टूबर से ऐसा तीसरी बार हुआ है जब भारतीय मछुआरों के जत्थे को पीएमएसए ने गिरफ्तार किया है और उनकी नावें भी जब्त की गई हैं।