पीड़ित को नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर, अब घटनास्थल पर ही दर्ज होगी FIR
अमेठी
उत्तर प्रदेश में बढ़ रही लूट की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने एक नई पहल की है। जिसके अनुसार अब पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घटनास्थल पर ही एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
बता दें कि पहले चरण में प्रॉपर्टी ऑफेन्स जैसे लूट, चोरी, मोबाइल, पर्स, चेन स्नैचिंग, घर या दुकान में चोरी की घटनाओं को शामिल किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर जाकर पीड़ित की एफआईआर दर्ज करेंगे। यह एफआईआर 3 प्रतियों में दर्ज होगी जो तीन अलग-अलग रंग की होगी सफेद, गुलबी और पीली।
सफेद वाली एफआईआर कॉपी पीड़ित के नजदीकी थाने के लिए, गुलाबी वाली पीड़ित के पास और पीली वाली एफआईआर कॉपी यूपी-100 के कार्यालय में रहेगी। इस प्रकार पीड़ित को भटकना नहीं पड़ेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
