पूर्व भाजपा विधायक डागा ने थामा कांग्रेस का हाथ
भोपाल
भाजपा के पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा मन्नू अपने पांच सौ सांथियों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, मंत्री आरिफ अकील, पीसी शर्मा,अरुणेश्वर सिंहदेव और विभा पटेल की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। डागा भाजपा सांसद सुषमा स्वराज के कट्टर समर्थक माने जाते थे। इस बार विधानसभा में टिकिट नहीं मिलने से वे नाराज थे।उन्हें भाजपा संगठन में भी कोई पद नहीं मिल पा रहा था। लंबे समय से वे वहां अपने आपको असहज महसूस कर रहे थे। इसके चलते अंतत: आज वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

bhavtarini.com@gmail.com 
