प्रदेश में गुलाबी ठंड का दौर जारी, यहां पारा पहुंचा सात डिग्री

प्रदेश में गुलाबी ठंड का दौर जारी, यहां पारा पहुंचा सात डिग्री

भोपाल
मध्य प्रदेश में हल्की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मोमस विभाग ने अगले दो दिन मोमस में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी रात की ठंड का दौर चल रही है।  जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण ही बर्फबारी और बारिश हुई है। अगले एक-दो दिन में इसका असर पूरे प्रदेश में दिखने लगेगा। उत्तरी हवाएं आने से गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। 

मध्यप्रदेश के मौसम में कम से कम दो दिनों तक विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। इन दो दिनों में मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही बना रहेगा। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जतायी है कि अगले 4 से 5 दिसंबर के बीच मौसम के रुख में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। इसके बाद ही मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से सूरज के डूबने के बाद ही हल्की ठंड पडऩा चालू हो जाता है। इस ठंड का असर अल सुबह तक बना रहता है। जैसे ही सूरज उगने लगता है वैसे-वैसे ठंड का असर कम होने लगता है। ऐसा रुख पिछले कई दिनों से बना हुआ है। चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मंडला और खजुराहो में दर्ज किया गया।