प्रेरणा से शादी करने जा रहा है अनुराग
कसौटी जिंदगी के 2 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड्स में आपने देखा कि कोमोलिका पुलिस की गिरफ्त से भागकर बासु बाड़ी पहुंचती है। जब प्रेरणा छत पर अकेली होती है, तब कोमोलिका उसे जान से मारने की कोशिश करती है। अनुराग प्रेरणा को बचा लेता है, लेकिन प्रेरणा को मारने के चक्कर में कोमोलिका खुद नदी में गिर जाती है। बाद में चौबे पुलिस को लेकर प्रेरणा को गिरफ्तार करवाने पहुंचा है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के लैट जाता है।
अगले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि रोनित और चौबे के जाने के बाद प्रेरणा अनुराग के पास जाती है। प्रेरणा अनुराग को उसके लिए खड़े होने और उसकी मदद के लिए थैंक्स कहती है। इसके बाद दिखाया गया है कि रोनित जेल में होता है, तब कोमोलिका की बहन वहां आकर उसे बताती है कि सारी गलती कोमोलिका की ही थी। वह कहती है कि कोमोलिका कभी भी अनुराग से प्यार नहीं करती थी, बल्कि प्रेरणा और अनुराग एक-दूसरे को प्यार करते हैं।
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि प्रेरणा और अनुराग की शादी हो रही होती है। बाद में रोनित प्रेरणा को किडनैप कर लेता है। प्रेरणा रोनित को धमकी देते हुए कहती है कि अनुराग उसे छोड़ेगा नहीं और उसका बुरा हाल करेगा। तब गुस्से में रोनित प्रेरणा पर गन तान देता है।
bhavtarini.com@gmail.com 