बंगाल सहित 5 राज्यों में वोटिंग जारी, कमल हासन-रजनीकांत ने डाला वोट

नई दिल्ली
देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में आज सबसे बड़ा दिन है। बंगाल में आज 31 सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग होनी है, तो वहीं असम में भी तीसरे और आखिरी चरण के लिए आज 40 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा केरल की सभी 140 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए भी वोटिंग होगी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी आज 30 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। पल-पल की की अपडेट्स जानें यहां:
डीएमके चीफ एम.के स्टालिन ने किया मतदान
तमिलनाडु: डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ मतदान करने के लिए चेन्नई के एसआईटी कॉलेज पहुंचे। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने डाला वोट. कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कंदनूर में विधानसभा चुनाव में मतदान किया। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कंदनूर में विधानसभा चुनाव में मतदान किया।