बाजार में तेजी, सैंसेक्स 83 अंक चढ़ा और निफ्टी 10770 के पार बंद

मुंबई
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 83.31 अंक यानि 0.23 फीसदी बढ़कर 35,657.86 पर और निफ्टी 22.90 अंक यानि 0.21 फीसदी बढ़कर 10,772.65 पर बंद हुआ।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढत
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढत दिखी है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.56 फीसदी की गिरावट और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है।
बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंक, फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 13 अंक गिरकर 26489 के स्तर पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 1.24 फीसदी, आईटी शेयरों में 0.36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
bhavtarini.com@gmail.com

