बार-बार हिदायत के बाद भी नहीं सुधर रहे मंत्रीजी, सीएम कमलनाथ हुए नाराज़

बार-बार हिदायत के बाद भी नहीं सुधर रहे मंत्रीजी, सीएम कमलनाथ हुए नाराज़

भोपाल 
कमलनाथ कैबिनेट की भोपाल मंत्रालय में बैठक हुई. इसमें सबसे पहले एयर स्ट्राइक करने पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई की सराहना की गयी. उसके बाद कई बड़े फैसले लिए गए. राज्य सरकार के कर्मचारियों को 2 फीसदी डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी.  छिंदवाड़ा में नयी सिंचाई परियोजना को मंजूर कर दी गयी.

कमलनाथ कैबिनेट ने दी इन प्रस्तावों को मंज़ूरी-

  •  भारतीय वायु सेना की pok में कार्रवाई को सराहा गया
  •  सरकारी कर्मचारियों के 2 फीसदी डीए को बढ़ाने को मंजूरी
  •  कांग्रेस ने एक और वचन किया पूरा
  •  नर्मदा और ताप्ती नदी न्यास बनेगा
  • इंदौर भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जायेगी
  • जनजाति कार्य विभाग का नाम आदिम जाति कल्याण विभाग किया गया
  •  भावन्तर योजना में मक्का और सोयाबीन के बारे में फैसला लिया जायेगा
  •  छिंदवाड़ा में नई सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  •  5 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट होगा
  •  खेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट साइंस के एक्सपर्ट की भी नियुक्ति होगी
  •  नदियों को गंदा करने वालो पर होगी इंसानों के अपराध जैसी कार्रवाई
  •  नर्मदा परिक्रमा रूट पर बढ़ाई जायेगी सुविधाएं

सीएम कमलनाथ की हिदायत बेअसर है. बार-बार की हिदायत के बाद भी कुछ मंत्री वक़्त पर कैबिनेट में नहीं पहुंचे, इस वजह से बैठक देर से शुरू हुई. मंत्रियों के लेट होने पर  सीएम कमलनाथ नाराज हुए. सीएम कमलनाथ मंत्रियों को वक़्त पर बैठक में पहुंचने का अल्टीमेटम दे चुके हैं.

बाद में मीडिया के लिए ब्रीफिंग में भी देर हुई. ब्रीफिंग का समय बार-बार बदला गया. इससे मीडिया कर्मी नाराज़ हो गए.