बिहार में आज से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम नीतीश दिखाएंगे हरी झंडी
पटना
बिहार में मंगलवार से इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 12 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होगा। इन इलेक्ट्रिक बसों के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुल 82 बसों को संवाद भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी भी मौजूद रहेंगी।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोगों को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित एवं अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए बसों का शुभारंभ किया जा रहा है। इनमें 15 लग्जरी, 25 डीलक्स एवं 30 सेमी डीलक्स बसों का परिचालन बिहार के 43 विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। इन बसों का परिचालन शुरू होने से राज्य के सभी 38 जिले से राजधानी की कनेक्टिविटी हो जाएगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
