बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू जेल से बाहर आ सकते हैं: तेजस्वी का दावा
पटना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद चुनाव के पहले जेल से बाहर आ सकते हैं। इसकी संभावना बढ़ गई है। उन्होंने संकेत दिया कि अक्टूबर तक उनके बाहर आने की उम्मीद है।
नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को अपने पार्टी के जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आयोग ने साफ कह दिया है कि चुनाव समय पर ही होगा। लिहाजा तैयारी में तेजी लानी होगी। उन्होंने बचे हुए बूथों पर जल्द कमेटी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अब कोरोना के बीच ही चुनाव होना है। लिहाजा सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करना होगा। सभी कमेटी के पदाधारक खुद को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड लें।
उधर बाहर आने के बाद राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने भी कहा कि हम सबको लालू प्रसाद का इंतजार है। जमानत की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भरोसा है कि चुनाव से पहले वे हमारे बीच रहेंगे। चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान तेजस्वी ने भी नेताओं को आश्वस्त किया कि राजद प्रमुख जेल से निकलने वाले हैं।
कोरोना पर सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सौ दिन तक सरकार सोती रही। अब छिटपुट लॉकडाउन किया जा रहा है। यह साबित करता है कि राज्य सरकार विफल रही है। तेजस्वी ने कहा कि मेरा मानना है कि सरकार संक्रमण के अपने आप खत्म होने का इंतजार कर रही है। जबतक युद्ध स्तर पर टेस्ट, आइसोलेशन और इलाज नहीं होगा, तबतक नियंत्रण नहीं होगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
