पूर्व एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया बने डीआईजी, समर्थकों और पुलिस महकमे में खुशी की लहर

पूर्व एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया बने डीआईजी, समर्थकों और पुलिस महकमे में खुशी की लहर

vikas dandotiya
शिवपुरी। जिले में अपनी सख्त और निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस अधिकारी रघुवंश सिंह भदौरिया को पदोन्नत कर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। वर्तमान में वे अलीराजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी इस पदोन्नति की खबर मिलते ही शिवपुरी के नागरिकों, शुभचिंतकों और पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
​शिवपुरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराधियों और माफियाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए स्मैक, अवैध शराब और अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी नकेल कसी थी। पीड़ितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित न्याय दिलाने की कार्यशैली के कारण वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे। वहीं अलीराजपुर में भी उन्होंने 'अपना मानसे अपनी पुलिस' जैसे अभियानों के जरिए जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया।
​कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले रघुवंश सिंह भदौरिया के डीआईजी बनने पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।