बीजेपी में आए गौतम गंभीर, बोले- PM मोदी के विजन से प्रभावित हूं

बीजेपी में आए गौतम गंभीर, बोले- PM मोदी के विजन से प्रभावित हूं

नई दिल्ली

क्रिकेटर गौतम गंभीर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गौतम गंभीर ने बीजेपी की सदस्यता ली. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली लोकसभा सीट से गंभीर प्रत्याशी बन सकते हैं.

बीजेपी में शामिल होने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुआ हूं. देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए मैं बीजेपी का शुक्रगुजार हूं. पार्टी जो भी आदेश देगी, उसका पालन करूंगा.

इस दौरान अरुण जेटली ने कहा कि गौतम गंभीर के पार्टी में आने से बीजेपी को फायदा होगा. उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू का बिना नाम लिए कहा, 'हमारे पास अनुभव है कि कैसे एक क्रिकेटर अचानक पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वाला बन गया, कम से कम गौतम गंभीर का ऐसा कोई पुराना इतिहास नहीं है.'