‘बीमारू मध्यप्रदेश को हमने विकासशील बनाया’

इंदौर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैन में जमकर बारिश के बावजूद समाज के हर वर्ग ने जन आशीर्वाद यात्रा में आकर मुझे प्यार दिया। उज्जैन में उमड़ी भीड़ बताती है कि यदि आप सच्चे दिल से आम जनता के लिए कोई काम करते है तो जनता उससे कही अधिक आपसे स्नेह करती है! प्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की जब हमें कांग्रेस से जब विरासत में प्रदेश मिला था, तब वो बदहाल स्थिति में था। हमने  विकासशील राज्य के लिए काम शुरू किया।

  मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने अपनी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के नागरिकों की आमदनी कैसे बढ़े, इसके लिए प्रयास करना हमारा फोकस रहेगा! मुख्यमंत्री ने कहा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए जनता हमें फिर से आशीर्वाद दे, इसके लिए हम जनता के बीच में जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा की एक ज़माने में प्रदेश में डकैतों का आतंक हुआ करता था। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की कांग्रेस के राज में मंत्रियो की गर्दन कट जाती थी, हमने सिमी और नक्सलवाद को खत्म किया। कांग्रेस की सरकारों में रेप की घटनाओ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस के समय में रेप होने पर कांग्रेस के मंत्री एक रेप के बाद 50 हज़ार देने की बात करते थे। लेकिन, हमने उसके लिए कानून बने और उसी कानून को बाद में देश में लागू किया।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों पर शिवराज ने कहा की अभी तो सब जनता के आशीर्वाद में लगे है और जो काम करेगा उसे चुनाव में मौका मिलगा। प्रदेश में बढ़ते कर्ज पर कांग्रेस के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा की मेरे कांग्रेस के मित्र नादान हैं। उन्हें नहीं पता होता कि कोई भी राज्य अपने विकास के लिए तय मापदंडो के अनुसार कर्ज ले सकता है। पूरे देश में 3% जीडीपी के अनुसार कर्ज दिया जाता है। लेकिन, मध्यप्रदेश को 3 प्रतिशत से अधिक पर कर्ज दिया जाता है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को  पहले से बेहतर बताते हुए विकास के लिए धन की आवश्यकता होना भी बताया। वही उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनाव भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।    मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा पर कहा की ऐसी घटनाएं नहीं होना चाहिए और यदि होती भी है तो हम हमारी जिम्मेदारी से नहीं बचेंगे। कांग्रेस के सभी नेता एक होने पर मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे लिए कोई खतरा नहीं है। कमलनाथ के महाकाल को चिट्ठी लिखने पर मुख्यमंत्री ने कहा की महाकाल इससे प्रसन्न नहीं होते! कांग्रेस के मित्र मेरा अँधा विरोध करते है, जिससे कांग्रेस भी अब बी-कांग्रेस हो गई है, शब्दों के बाण चलाने से कुछ नहीं होता। जनता काम देखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में हमें और काम करना है। शिक्षकों के सैलेरी में सातवे वेतन आयोग के लागू करने की बात भी उन्होंने कही और कहा कि अब कुछ व्यवस्थाएं धीरे-धीरे हमने ठीक करने की कोशिश की है। स्वास्थ के क्षेत्र में ग्रामीण इलाको में डॉक्टरों की कमी बताते हुए कहा कि प्रदेश में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाको में डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। नर्मदा के पानी का प्रदूषण रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने कई योजनाओ की बात कही। नर्मदा किनारे बेस शहरों लिए पानी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के बारे में बताया। साथ ही कारखानों का पानी नर्मदा ने जाए इसके लिए पर्यावरण विभाग की निगरानी का कहा!