बेसन के गट्टे का रायता

बेसन के गट्टे का रायता


साम्रगी

एक कटोरी बेसन
एक कटोरी दही
 चीनी-100 ग्राम
अनार दाना-आधी कटोरी
किशमिश-दो बड़े चम्मच
 काजू -बारीक कटे हुए
चिरौंजी-दो चम्मच
बादाम -दो चम्मचसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और नमक इसका घोल बना लें। इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें। तेल के गरम होते ही इसमें बेसन का घोल डाल दें। इसके बाद इसे गाढ़ा होने दैं और पकने तक इसे चलाते रहें। जब यह मुलायम हो जाए तो गैस को धीमा कर दें। इसके बाद में इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसके छोटे-छोटे पीस काट लें। इसके बाद एक कटोरी में दही में चीनी मिलाएं और ये पीस उसमें डाल दें , फिर इसमें किशमिश, बारीक कटे काजू, बादाम, चिरौंजी और अनार दाना मिलाएं। ऊपर से जीरा और काला नमक डालकर सर्व करें।