बोहरा समाज के धर्मगुरु की वाअज में सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

इंदौर
 बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की वाअज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को इंदौर सकते हैं। 11 सितंबर से शुरू होने वाले मोहर्रम पर धर्मगुरु वाअज फरमाएंगे। 6 सितंबर को वे इंदौर पहुंचेंगे, इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सैयदना साहब यहां करीब 22 दिन तक रुकेंगे, समाज में इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले वर्ष 2002 में सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब मोहर्रम के दौरान यहां पधारे थे। सैयदना साहब के इंदौर में वाअज फरमाने पर यहां करीब 2 लाख से ज्यादा समाजजनों के पहुंचने की संभावना है।