ब्लास्ट में शामिल नक्सली दंतेवाड़ा से गिरफ्तार, संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप
दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. नक्सली पर पुलिस ने मेलावाड़ा ब्लास्ट में शामिल होने का आरोप लगाया है. कई अन्य वारदातों में शामिल होने का आरोप भी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नक्सली पर लगाया है. कुआकोण्डा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है. एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है.
दंतेवाड़ा पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी है. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली का नाम धुर्वा सोढी बताया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुआकोण्डा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ 111वीं बटालियन के जवान सर्चिंग के लिए नकले थे. मुखबिर की सूचना पर धनीकरका के जंगल से घेराबंदी कर नक्सली को हिरासत में लेने की बात पुलिस कर रही है. हत्या, ब्लास्ट, पुलिस पर फायरिंग, माओवादी की मदद करना और मीटिंग लेने जैसे कई संगीन मामलों में शामिल होने का आरोप पुलिस ने लगाया है. मेलावाड़ा ब्लास्ट में भी शामिल होने की बात पुलिस कर रही है.
बता दें कि दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग पर स्थित मैलावाड़ा में 30 मार्च को सीआरपीएफ की वाहन को अंबुश लगाकर नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया था. इस घटना में सीआरपीएफ के 7 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना से बाद से इस वारदात में शामिल नक्सलियों की तलाश जवान कर रहे थे.
bhavtarini.com@gmail.com 
