ब्लॉक मुख्यालयों में 06 एवं 07 सितम्बर को चुनाव प्रशिक्षण
बेमेतरा
जिले में विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तैयारियॉं शुरू कर दी गई है। सभी चार ब्लॉक मुख्यालयों में प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों को 06 एवं 07 सितम्बर को दिया जायेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि 06 सितम्बर को ब्लॉक मुख्यालय साजा, बेरला एवं नवागढ़ के शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं बेमेतरा शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक शिक्षकों का चुनाव प्रशिक्षण आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 07 सितम्बर को अन्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के शासकीय कर्मचारियों का प्रशिक्षण उक्त स्थानों में दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक आयोजित होगा। संबंधित नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

bhavtarini.com@gmail.com 
