भाजपा के 28 तो कांग्रेस के 29 उम्मीदवार घोषित, जानें कौन है आमने-सामने; कई सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला
भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के जारी होते ही भाजपा ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपने सभा 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी तक इंदौर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद अब भाजपा यहां उम्मीदवार के चयन को लेकर लगातार मंथन कर रही है।
किन सीटों पर किसके बीच मुकाबला
भाजपा ने अब तक 29 में से 28 उम्मीदवार घोषित किए हैं। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से अब कौन किसके खिलाफ चुनाव लड़ेगा इसकी स्थिति भी साफ हो गई है। हालांकि अभी भी इंदौर लोकसभा सीट को लेकर असमंजस बना हुआ है। कांग्रेस ने यहां से पंकज संघवी को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
संसदीय सीट भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
मुरैना नरेंद्र सिंह तोमर राम निवास रावत
भिंड संध्या राय देवाशीष जरारिया
ग्वालियर विवेक शेजवलकर अशोक सिंह
गुना केपी यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह प्रभु सिंह ठाकुर
टीकमगढ़ वीरेन्द्र खटीक किरण अहिरवार
दमोह प्रहलाद पटेल प्रताप सिंह लोधी
खजुराहो बीडी शर्मा कविता सिंह
सतना गणेश सिंह राजाराम त्रिपाठी
रीवा जनार्दन मिश्रा सिद्धार्थ तिवारी
शहडोल हिमाद्री सिंह प्रमिला सिंह
सीधी रीति पाठक अजय सिंह
जबलपुर राकेश सिंह विवेक तन्खा
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते कमल मरावी
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन मधु भगत
छिंदवाड़ा नत्थन शाह नकुल नाथ
होशंगाबाद राव उदय प्रताप शैलेन्द्र दीवान
भोपाल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर दिग्विजय सिंह
देवास महेंद्र सोलंकी प्रह्लाद टिपानिया
उज्जैन अनिल फिरोजिया बाबूलाल मालवीय
मंदसौर सुधीर गुप्ता मीनाक्षी नटराजन
राजगढ़ रोडमल नागर मोना सुस्तानी
धार छतर सिंह दरबार दिनेश गिरवाल
खरगोन गजेंद्र पटेल डॉ. गोविंद मुजालदा
बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम
खंडवा नंदकुमार सिंह चौहान अरुण यादव
इंदौर अभी उम्मीदवार घोषिंत नहीं पंकज संधवी
रतलाम जीएस डामोर कांति लाल भूरिया
विदिशा रामाकांत भार्गव शैलेंद्र पटेल
ये हैं मध्यप्रदेश की हॉट सीटें
मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के उम्मीदवार बनने के बाद से ये लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीटों की श्रेणी में शामिल हो गई है। उसी तरह इस बार मध्यप्रदेश की कई सीटें हॉट सीटों में शामिल हो गई हैं।
संसदीय सीट भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
भोपाल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (मालेगांव बम धमाके के बाज सुर्खियों में आईं) दिग्विजय सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश)
गुना-शिवपुरी केपी यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
जबलपुर राकेश सिंह (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) विवेक तन्खा (राज्यसभा सदस्य)
खंडवा नंद कुमार चौहान (पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) अरुण यादव (पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष)
bhavtarini.com@gmail.com 
