भाजपा के गौतम कुमार बने बेंगलुरु के नए मेयर, कांग्रेस उम्मीदवार को हराया
बेंगलुरु
भाजपा के गौतम कुमार मंगलवार को बेंगलुरु के नए मेयर के रूप में चुने गए। इस साल कांग्रेस-जनता दल (एस) की सरकार गिरने के बाद दोनों दलों के लिए बड़ी पराजय है। गौतम कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार को 17 वोटों से हराया।
यह चुनाव शहर के निगम ऑफिस में मंगलवार दोपहर में शुरू हुआ और मतगणना की घोषणा दोपहर एक बजे हुई। बेंगलुरु शहर में प्रतिनिधित्व करने वाले पार्षदों, सांसदों, विधायकों और एमएलसी महापौर के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने के लिए पात्र थे।
कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के गठबंधन ने निगम स्तर के गठबंधन के माध्यम से पिछले चार वर्षों से महापौर और उप महापौर के पदों पर कब्जा किया हुआ था, यह गठबंधन 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद दोनों दलों के बीच बना था।
इससे पहले गठबंधन के पास था मेयर और डिप्टी मेयर का पद
दोनों दलों में समझौते के कारण भाजपा विपक्षी दल की तुलना में अधिक संख्या होने के बावजूद निगम का नियंत्रण हासिल करने में असमर्थ थी। इससे पहले मेयर का पद कांग्रेस के पास था। वहीं डिप्टी मेयर का पद जनता दल सेकुलर के पास था।
हालांकि, जुलाई के महीने में तत्कालीन एचडी कुमारस्वामी सरकार के विरोध करने के कारण कई गठबंधन के विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया था, इस बार के चुनाव में चीजों ने अलग तरीके से काम किया। भाजपा के गौतम कुमार के खिलाफ कांग्रेस के सत्यानारायण चुनावी मैदान में थे। जेडीएस ने केवल डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा। गौतम कुमार ने 129 वोटों के साथ विजय हासिल की।
bhavtarini.com@gmail.com
