भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

खंडवा
 मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मांधाता से विधायक रहे लोकेंद्र सिंह तोमर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से खंडवा जिले में शोक की लहर दौड़ गई।57 वर्षीय तोमर इलाज के दौरान मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली।

खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे लोकेंद्र सिंह तोमर को लोग लोकेंद्र दादा के नाम से जानते थे। जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके लंग्स में इन्फेक्शन के कारण उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उनके परिजन उन्हें मुंबई लेकर गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात को उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। इसके बाद देर रात को ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

खंडवा भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले ने बताया कि लोकेंद्र सिंह तोमर को क्षेत्र की जनता 'विकास पुरुष' के रूप में भी जानती थी। वे संगठन से लेकर जनता से जुड़े सभी कामों को प्राथमिकता के साथ करते थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। तोमर के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला अध्यक्ष कोटवाले ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।