भूपेश, रमन सिंह समेत सभी ने दी श्रद्धांजलि

भूपेश, रमन सिंह समेत सभी ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर
 पूर्व केंद्रीय मंत्री अस्र्ण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत राज्य के ज्यादातर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने जेटली के असामयिक निधन पर कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णनीय क्षति है। जेटली कुशल वकील के साथ अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश की सेवा में समर्पित रहे । सभी दलों के लोगों के साथ उनके आत्मीय रिश्ते थे।

डॉ. रमन ने कहा कि उनके निधन के समाचार से हृदय को गहरा दुख पहुंचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने भी जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भाजपा नेता व राज्य के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि जनसेवक,जननायक,जन गण मन की प्रखर आवाज,पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि, देश हित में अपनी विचारधारा और कार्यकुशलता से जेटली जी ने हमेशा मुझे प्रेरित किया, भगवान श्री कृष्ण उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

राज्यसभा सदस्य और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन से स्तब्ध हूं, आज देश ने एक आदर्श नेता खो दिया, उनकी रिक्तता पूर्ति असंभव है। ईश्वर पुण्यआत्मा को अपने चरणो में स्थान दें।