भूलकर भी ना दें इन 2 चीजें का दान, वरना हो सकते हैं ये दुष्परिणाम
हिंदू धर्म में दान-पूण्य करने की अधीक मान्यता है। दान देना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और दान देना उच्छी बात भी होती है। क्योंकि दान करने से हमें पूण्य की प्राप्ति होती है उसी के साथ-साथ जरुरत मंद व्यक्ति की जरुरत पूरी होती है। दान करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की हमारे दान करने से हमें नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। क्योंकि सही चीज़ों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और गलत चीज़ों के दान से घर में दरिद्रता आती है। ऐसी चीज़ों का दान किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं किन चीज़ों की वस्तुओं का दान आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है।
ये हैं वो चीज़ें जिनका दान ना करें
प्लास्टिक की चीजें का दान
बहुत कम लोग ये बात जानते है की हमें कभी प्लास्टिक की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक की चीज़ों का दान करना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है की इसका दान करने से आपको व्यापार,नौकरी में नुकसान होता है, लेकिन हां आप अपने लिए प्लास्टिक जरुर खरिद सकते हैं।
स्टील के बर्तन का दान
स्टील के बर्तनों का दान करने से घर की सुख-शांति खत्म होती है। लेकिन हम जाने अनजाने में ये गलती कर बैठते हैं। शास्त्रों की बात करें तो कहीं हमें इस चीज़ का उल्लेख नहीं मिलेगा की हमें स्टील के बरतनों का दान करना चाहिए। क्योकि इससे आपको काफी नुकसान हो सकते हैं।
झाड़ू का दान
शास्त्रों में झाडू को लक्ष्मी का कारक माना जाता है। कहा जाता है की झाडू दान करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और मां लक्ष्मी के नाराज़ होने से घर में धन-ऐश्वर्य की कमी आ जाती है। इसलिए झाडू का दान कभी नहीं करना चाहिए अशुभ माना जाता है। भूलकर भी कभी किसी को झाड़ू दान ना करें।
पहने हुए कपड़े का दान
कभी भी अपने पहने हुए कपड़े किसी पंडित को दान नहीं करने चाहिए। अगर आप किसी गरीब को दे रहे हैं तो ठीक है। अगर आप किसी पंडित या संपन्न व्यक्ति को पुराने कपड़े दान करते हैं तो ये अशुभ होता है।
खराब या इस्तेमाल किया गया तेल का दान
ज्योतिष के अनुसार तेस का दान करने से शनिदेव शांत होते हैं। लेकिन खराब तेल का दान कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि खराब तेल या उपयोग किए हुए तेल का दान करने से आपको इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इसके विपरित परिणाम मिल सकते हैं।
बासी खाने का दान
शास्त्रों के अनुसार खाना दान देना बहुत ही पुण्य का काम होता है लेकिन खराब या बासी खाना कभी भी दान न करें ऐसा करने से परिवार के लोगों को बीमारी होती है।
फटी हुई कॉपी किताब का दान
कॉपी किताब का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, कहा जाता है की कॉपी किताब का दान करने से विद्या बढ़ती है और आपको सरस्वती जी का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन ध्यान रहे कि कॉपी किताब फटी हुई न हो यदि कॉपी किताब फटी हुई होती है तो आपको नुकसान हो सकता है।
bhavtarini.com@gmail.com 