मध्य प्रदेश सरकार कोटा से छात्रों को लाने के लिए भेजेंगी 100 बसें

मध्य प्रदेश सरकार कोटा से छात्रों को लाने के लिए भेजेंगी 100 बसें

भोपाल
मध्य प्रदेश की सरकार (Madhya Pradesh Government) राजस्थान के कोटा (Kota) में फंसे छात्रों को घर वापस लाने के लिए बस भेजेगी. कोटा मे फंसे छात्रों को लेने 100 बसें (Hundred Buses) जाएंगी. एक बस में 6 से 8 छात्रों को लेकर उन्हें घर पहुंचाया जाएगा. मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के ये छात्र प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा में रह रहे थे. मध्य प्रदेश के श्योपुर कलेक्टर ने कोटा कलेक्टर से छात्रों को वापस लाने के बारे में चर्चा की.

कोटा से मंदसौर के 45 छात्रों को वापस लाया जाएगा. शाजापुर के भी 27 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी मिली है, जिन्हें वापस लाया जाएगा. भिंड के 118 छात्रों को लाने पांच बसें भेजी जाएंगी. छात्रों को लाने से पहले बसों को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाएगा.

कोटा से छात्रों को घर छोड़ने से पहले उनका कोविड—19 टेस्ट किया जाएगा. छात्रों को छोड़ने के बाद बसों को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा. छात्रों की प्रदेश वापसी के बाद उन्हें उनके जिलों तक पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रदेश में गुटखा और तंबाकू खाने पर प्रतिबंध लगाया दिया है. उनका कहना है कि गुटखा और तंबाकू खाने वाले सबसे ज्यादा थूकने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों को सफल बनाने के लिए गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाई जाए.