मशहूर चित्रकार Bartolomé Esteban Murillo की याद में है आज का डूडल

नई दिल्ली
Google ने गुरुवार को अपना डूडल स्पेन से मशहूर चित्रकार बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो (Bartolomé Esteban Murillo) की याद में बनाया। गूगल आज यानी 29 नवंबर को उनकी 400वीं जयंती मना रहा है। माना जाता है कि एस्टेबान मुरिलो का जन्म दिसंबर 1617 के अंत में स्पेन के सविले शहर में हुआ था। मुरिलो अपनी धार्मिक पेंटिंग्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अंकल से पेंटिंग सीखी थी।
उन्होंने कई धार्मिक पेंटिंग्स बनाई हैं। उनके द्वारा बनाई गई समकालीन महिलाओं और बच्चों की पेंटिंग्स भी खूब पसंद की जाती रही हैं। मुरिलो को उनके रिश्तेदार ने पेटिंग की बारीखी सिखाईं। Soult Immaculate Conception और Vision of Saint Anthony उनकी मशहूर पेंटिंग्स में शामिल हैं। 3 अप्रैल 1682 को उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त एस्टेबान मुरिलो करीब 64 साल के थे। उनकी ज्यादातर पेंटिंग्स सेंट पीटर्सबर्ग के म्यूजियम में रखी हुई हैं। मुरिलो के पिता एक नाई और सर्जन थे।
एस्टेबान मुरिलो का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। करीब 1640 में उन्होंने शादी की थी। बताया जाता है कि उनकी पत्नी एक समृद्ध परिवार से थीं। आज के गूगल डूडल में एस्टेबान की सबसे मशहूर पेंटिंग Two Women At A Window को दर्शाया गया है। इस पेटिंग में एक बच्ची और एक महिला दिख रही है। दोनों एक खिड़की से झांक रही हैं। महिला ने अपना मुंह ढका हुआ है। इस पेंटिंग को वॉशिंगटन की नैशनल आर्ट गैलरी में रखा गया है। डूडल में दर्शायी गई पेंटिंग पर क्लिक करने से उनसे जुड़ी स्टोरीज का पेज खुल जाता है।