महंगाई के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर झाबुआ बंद रहा
झाबुआ
  पेट्रोल-डीजल की बढती किमत के विरोध में कांग्रेस द्वारा 'भारत बंद' के आह्वान पर आज झाबुआ जिला खासा बंद रहा। इस दौरान जिले के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापरियों ने स्वैच्छा से दुकानें बंद करके आंदोलन को समर्थन दिया। कांग्रेस ने विरोध करते हुए बैलगाड़ी पर सवार होकर रैली निकाली, जिसपर सांसद कांतिलाल भूरिया सवार थे।  
  पैट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के 'भारत बंद' का जिले में व्यापक असर देखा गया। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार सुबह से ही बंद थे। व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें स्वैच्छा से बंद रखी। नगर में इक्का-दुक्का चाय, नाश्ते की दुकानें ही खुली दिखाई दी। बंद के दौरान नगर के पेट्रोल पंप भी नहीं खुले, जिस कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पडा। 
बैलगाडी से रैली
   सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन किया गया। शहर के मध्य स्थित राजवाडा चौक पर बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद यहां से बैलगाड़ी पर सवार होकर रैली रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बस स्टैंड पहुंची। यहां सभा भी आयोजित की गई। रैली मे कांग्रेस सासंद कांतिलाल भूरिया और पार्टी के नेता विक्रांत भूरिया, कलावती भूरिया, हेमचंद डामोर, नपा अध्यक्ष मनुबैन डोडियार, नगर अध्यक्ष गौरव सक्सेना, पार्षद बबलू कटारा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी मौजूद थे। 
  जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा की बंद को सभी का व्यापक जनसमर्थन मिला है।  व्यापरियों ने स्वैच्छा से दुकानें बंद रखी। पेट्रोल पंप भी बंद है। जिले के ब्लॉक और तहसील स्तर पर भी कांग्रेस ने महंगाई के विरोध मे शांति पूर्ण प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन ने बताया की जिले में बंद शांतिपूर्ण रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कुछ स्थानों पर कांग्रेस द्वारा ज्ञापन दिया गया। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए है।
 
                         bhavtarini.com@gmail.com
                                    bhavtarini.com@gmail.com                                

 
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            