मालेगांव ब्लास्ट: प्रज्ञा NIA कोर्ट में पेश, कांग्रेस बोली-पैंतरेबाजी की हद

मालेगांव ब्लास्ट: प्रज्ञा NIA कोर्ट में पेश, कांग्रेस बोली-पैंतरेबाजी की हद

भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज एनआईए कोर्ट में पेश होने के लिए मुम्बई पहुंच गई है। वे शुक्रवार सुबह नियमित विमान से मुंबई के लिए रवान हुई। मालेगांव ब्लास्ट ममले में उन्हें गुरुवार को ही कोर्ट में पेश होना था, लेकिन बुधवार रात स्वास्थ्य खराब होने के चलते वे एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। साध्वी प्रज्ञा के अस्तपाल में भर्ती होने और उसके बाद गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्हें धोखे और पैतरेबाजी की पराकाष्ठा करने वाला बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को कोर्ट में पेशी में अनुपस्थित रहने को लेकर बीमार हो गई। उनकी बीमारी का दावा करने वाले व्यापमं महाघोटाले के आरोपी रहे अजय शंकर मेहता है। प्रज्ञा ठाकुर इन्ही के अस्तपाल में भर्ती हुई थी। मिश्रा ने कहा कि यदि वे बीमार होती तो तपती धूप में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह न्यायपालिका को धोखा दिया जा रहा है।

लगातार गैरहाजिरी पर अदालत ने लगाई थी फटकार
एनआईए कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट के सभी आरोपियों को हर सप्ताह कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। जिस वक्त कोर्ट ने यह आदेश जारी किए थे प्रज्ञा लोकसभा चुनाव में व्यस्त थीं, इसी को आधार बनाकर उन्होंने व्यवस्तताओं का हवाला देकर कोर्ट में पेशी से छूट के लिए अर्जी थी। लेकिन चुनाव नतीजे आ जाने के बाद भी प्रज्ञा कोर्ट में पेश नहीं हुर्इं। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आरोपियों के बार-बार गैरहाजिर होने पर नाराजगी जताते हुए एनआईए अदालत के जज विनोद पाडलकर ने यह आदेश दिया था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि ठोस कारणों के बिना मांगी गई छूट के अनुरोध को खारिज कर दिया जाएगा। प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित के अलावा मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुवेर्दी और समीर कुलकर्णी भी इस मामले में आरोपी हैं।