मॉब लिंचिंग पर रिजवी का बड़ा बयान, कहा- बीफ खाना छाेड़ दें मुसलमान
लखनऊ
राजस्थान के अलवर में गोरक्षा के नाम पर हुई रकबर खान की हत्या पर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को बीफ खाना छोड़ देना चाहिए।
रिजवी ने कहा कि गोहत्या बंद होनी चाहिए। इस्लाम में भी गाय का मीट 'हराम' है। मॉब लिंचिंग को रोक नहीं सकते क्योंकि हर जगह सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किए जा सकते। लिहाजा ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिससे गोहत्या करने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले। ताकि देश की कोई भी गाय मारी न जाए।
आरएसएसस नेता इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुक जाएंगी। उनकी इसी बात का समर्थन करते हुए रिजवी ने कहा कि उनका यह बयान काफी अहम है। किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। किसी समुदाय ने यदि उन्हें मां का दर्जा दिया है तो आप उसकी हत्या नहीं कर सकते।