यहां मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार, बोले- वोट के बदले देंगे 'चप्पल'
नीमच
उपनगर बघाना स्तिथ धनेरिया पंचायत में आने वाली जायसवाल कॉलोनी, रिटायर्ड कॉलोनी, रामावतार कॉलोनी, गुमास्ता कॉलोनी, गोपी कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, ओर धनेरिया रोड़ के कॉलोनीवासी रविवार शाम 6.30 बजे हांथो में काले झंडे लेकर कॉलोनियो में रैली बनाकर नारे लगाते हुए निकले, कॉलोनीवासियों ने पहले ही अग्नि की शपथ लेकर मतदान का बहिष्कार कर किया हुआ था। प्रशासन की निष्क्रियता पर अपना विरोध प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि गत जनवरी माह में 7 कॉलोनियो वासियो ने सामूहिक रूप से धरना आंदोलन किया था करीब 1 माह बाद जिला प्रशासन और जिला पंचायत अध्यक्ष अवन्तिका मेहर जाट धरने पर पहुँचे थे और एक माह के भीतर कॉलोनियो को वैध कर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वसन देकर आंदोलन समाप्त करवाया था, लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी आज तक नामकरण का भी कार्य नहीं हुआ, पिछले माह सभी कॉलोनी वासियो ने सामूहिक रूप से अग्नि को साक्षी मान कर मतदान के बहिष्कार की शपथ ली थी जिसके बाद एस डी एम ने पंचायत के इंजीनियर को 7 दिवस का समय देकर सीमांकन करने का पत्र जारी किया था लेकिन सवा माह बीतने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ जिससे कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
क्षेत्र की जनता के साथ जिला प्रशासन और राजनीतिक दल सौतेला व्यवहार कर रहे है। जनता का कहना है कि हम एक माह तक भूखे-प्यासे आंदोलन करते रहे लेकिन अंत मे छलावे के सिवा हमारे साथ ओर कुछ नही हुआ, ऐसे में अब चुनाव के बाद आर-पार का उग्र आंदोलन होगा।
रजनी देवी वर्मा, बबिता अहीर, गुड्डी बाई राठौर, संतोष राठौर, चंदा बाई, सुनीता कैथवास, दाखि बाई, कमला बाई, मुकेश राव, दयाराम अहीर, घनश्याम बैरागी, भगतराम आर्य, घनश्याम जाजोर, नारायण लाल, सहित सेकड़ो लोग रैली में शामिल हुए।
bhavtarini.com@gmail.com 