राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपृूत को मिली पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा का बंगला
भोपाल
राज्य सरकार द्वारा एक साथ मंत्रियों को आबंटित किए गए सरकारी बंगले कुछ मंत्रियों को रास नहीं आए। कुछ मंत्रियों ने इनके स्थान पर दूसरे बंगले चाहे और सरकार ने तत्काल उन्हें वह आबंटित कर दिए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा द्वारा खाली किए गए बंगले पर अब राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपृूत रहेंगे वहीं विंध्य कोठी अनुसूचित जाति कल्याण एवं सामाजिक न्याय तथा नि:शक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया को आबंटित की गई है।
घनघोरिया को पहले चौहत्तर बंगले में बी-18 नंबर का बंगला आबंटित किया गया था। इसके स्थन पर अब उन्हें विंध्य कोठी आबंटित की गई है। इसी तरह गोविंद राजपूत को पहले चार इमली स्थित बी-20 आबंटित किया गया था। अब इसके स्थान पर उन्हें सीताशरण शर्मा का बंगला आबंटित किया गया है। ओंकार सिंह मरकाम और सचिन यादव ने आपस में बंगले बदल लिए है। वहीं बृजेन्द्र सिंह राठौर को बी-1 चौहत्तर बंगले के स्थान पर अब बी-17 चौहत्तर बंगला आबंटित किया गया है।

bhavtarini.com@gmail.com

