राजेश खट्टर ने हर्षद चोपड़ा को किया बर्थडे विश

राजेश खट्टर ने हर्षद चोपड़ा को किया बर्थडे विश

'लेफ्ट राइट लेफ्ट' और 'सौभाग्‍यवती भव' जैसी सीरियल्‍स से मशहूर हुए ऐक्‍टर हर्षद चोपड़ा रविवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर ऐक्‍टर राजेश खट्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो शेयर कर बधाई दी।

बता दें, राजेश ने 'बेपनाह' में हर्षद के पिता का किरदार निभाया था। इस शो के स्‍टार्स के साथ हर्षद काफी अच्‍छा बॉन्‍ड शेयर करते हैं। शो में राजेश, हर्षद और शहजाद शेख ने क्रमश: हषवर्धन, आदित्‍य और अर्जुन हुड्डा का रोल निभाया।

पार्टी का शेयर किया वीडियो
राजेश ने ऐसी ही एक पार्टी का वीडियो शेयर किया जिसे उन्‍होंने लॉकडाउन से पहले अटेंड किया था। इसके साथ उन्‍होंने हर्षद को बर्थडे विश किया। वीडियो में जेनिफर विंगेट और करण वाही भी देखे जा सकते हैं।

जेनिफर के साथ जमी केमिस्‍ट्री
हर्षद आखिरी बार 'बेपनाह' में जेनिफर के ऑपाजिट नजर आए थे और दोनों की केमिस्‍ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। नवंबर 2018 में शो खत्‍म होने के बाद हर्षद ऑन-स्‍क्रीन नजर नहीं आए।

वर्कआउट पर ध्‍यान देते हैं हर्षद
बता दें, हर्षद की सोशल मीडिया पर भी अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अपने चार्म से फैंस का ध्‍यान खींचते हैं। वह अपने वर्कआउट वीडियोज के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। वह फिट और हेल्‍दी रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

हर्षद के वर्कआउट वीडियोज
हर्षद अक्‍सर अपने वर्कआउट सेशन्‍स के वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते हैं।