राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया

 राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया

 
नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने ट्विटर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस बार बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने ट्विटर पर चल रहे  कैंपेन पर बोलते हुए लिखा, 'छात्र चाहते हैं नौकरी लेकिन सरकार दे रही- पुलिस के डंडे, वॉटर गन की बौछार, एंटी नैशनल का टैग और बेरोजगारी।' बता दें कि राहुल लगातार अपने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते रहते हैं।

 
बता दें कि ट्विटर पर इन दिनों बेरोजगार छात्र और युवा बड़ी संख्या में हैशटैग का प्रयोग कर केंद्र सरकार के खिलाफ कैंपेन चलाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में 'मोदी नौकरी दो' जैसे कई हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हुए थे, इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 'हैशटैग स्टूडेंट्स वांट जॉब्स' के नाम से कैंपेन देखने को मिल रहा है। इस हैशटैग का प्रयोग करते हुए कई छात्र और युवा ट्विटर पर अपनी बात रख रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसी कैंपेन पर बोलते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।