रिलायंस के नेट प्रॉफिट 15 पर्सेंट गिरा
नई दिल्ली
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी को सितंबर तिमाही में कुल 9567 करोड़ का लाभ हुआ है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 11,262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। जून तिमाही में कंपनी को 8380 करोड़ का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 15 फीसदी की गिरावट आई है।
कंपनी की आय 2020-21 की दूसरी तिमाही में घटकर 1.2 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 इसी तिमाही में 1.56 लाख करोड़ रुपये थी।
bhavtarini.com@gmail.com 