रेखा ने अपने हुस्न को तराशने के लिए पूरी जिंदगी खाया ऐसा खाना, हर दिन किए ये काम

रेखा ने अपने हुस्न को तराशने के लिए पूरी जिंदगी खाया ऐसा खाना, हर दिन किए ये काम

रेखा सौंदर्य की एक पाठशाला हैं। हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि अपने करियर के शुरुआत में रेखा बहुत बल्की-पल्मपी और डार्क दिखती थीं। इस कारण इन्हें इंडस्ट्री में कई तरह के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ता था और मानसिक प्रताणना झेलनी पड़ती थी।

हालांकि आज ये बातें बॉडी शेमिंग का इश्यू हैं और लोग इस तरह की बातें बोलने से पहले कई बार सोचते हैं। लेकिन उस दौर में ऐसा नहीं था। उस समय ऐक्ट्रेस मतलब गोरी त्वचा और पतला फिगर। ऐसे में रेखा ने हार नहीं मानी और अपना 100 प्रतिशत कायापलट करके सबकी बोलती बंद कर दी।

रेखा ने कैसे किया ये काम?

अब सवाल यह उठता है कि आखिर रेखा ने ये काम किया कैसे? क्योंकि खुद को इस तरह सौ प्रतिशत ट्रांसफॉर्म कर लेना किसी जादू की तरह है! यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी खास टिप्स लेकर आए हैं, जिन्होंने रेखा को बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस बना दिया।
अपने मोटापे को कंट्रोल करने के लिए रेखा ने सबसे पहले अपनी डायट को संतुलित किया। इन्होंने स्थानीय, देसी और सात्विक भोजन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया। सिर्फ वेट कंट्रोल होने तक ही नहीं बल्कि अपने स्लिम फिगर को मेंटेन करने के लिए भी रेखा ने जीवनभर ऐसे ही भोजन का सेवन किया और आज भी कम तेल-मसाले का सात्विक भोजन ही करती हैं।
दुल्हन लगेगी चांद जैसी हसीन, मॉनसून वाली शादी में ब्राइड के लिए 5 खास टिप्स

क्या है सात्विक भोजन?

सात्विक भोजन उस भोजन को कहते हैं, जिसका सेवन आमतौर पर योगी और तपस्वी करते हैं। इस भोजन में नॉनवेज शामिल नहीं होता है। साथ ही तेल और मसाले भी सिर्फ नाम के लिए होते हैं। इस भोजन के सेवन से शरीर स्वस्थ और संतुलित रहता है।

आपको लग सकता है कि ऐसा भोजन कोई कैसे कर सकता है! जबकि सच यह है कि आयुर्वेदिक पद्धिति से जीवन जीने वाले सभी लोग इसी तरह के भोजन का सेवन करते हैं। यह भोजन बहुत अधिक ताकतवर और पौष्टिक होता है। साथ ही इसमें सादगी का जबरदस्त स्वाद भी होता है।

ऐसे किया जीवन को संतुलित

भोजन और मन के संतुलन के साथ ही रेखा ने अपने जीवन को भी संतुलित कर लिया। इन्होंने देर रात पार्टीज से दूरी बना ली और रात को जल्दी सोने का नियम बना लिया। यहां तक कि रेखा रात का भोजन भी शाम साढ़े सात बजे से पहले कर लेती हैं। ताकि भोजन को पचने के लिए पर्याप्त समय मिले और शरीर इसके गुणों को सोख सके।
सुबह के समय रेखा सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ देती हैं। पेड़-पौधों के बीच समय बिताती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। ऐसा करने से आत्मबल मजबूत होता है। सूर्योदय से पहले जागने से त्वचा के प्राकृतिक ग्लो में बढ़ोतरी होती है।

अपना लिए देसी नुस्खे

रेखा ने अपनी त्वचा की रंगत में सुधार के लिए बेसन और चने की दाल को अपना हमेशा-हमेशा का साथी बना लिया। हर दिन रेखा बेसन और चने की दाल का उपयोग किसी ना किसी रूप में जरूर करती हैं। त्वचा पर फेस पैक के रूप में बेसन लगाती हैं तो सिर में चने की दाल का पेस्ट बनाकर लगाती हैं।
देसी उबटन, चने की दाल के स्क्रब, घरेलू फेस पैक जैसी विधियों से इन्होंने अपनी त्वचा की रंगत को संवारा और बालों की चमक को बढ़ाया। इन घरेलू नुस्खों का असर देखिए कि 66 साल की रेखा भी आज ऑनस्क्रीन धमाल मचाती हैं और खूबसूरती में यंग हसीनाओं को टक्कर देती हैं। हालांकि अक्सर ये बातें सुनने को मिलती हैं कि रेखा ने स्किन वाइटनिंग ट्रीटमेंट लिया। लेकिन इन्होंने खुद कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा।
भूलकर भी त्वचा पर साथ में ना लगाएं ये चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान!

थाम लिया योग का दामन

रेखा ने अपनी त्वचा में कसावट और ग्लो बढ़ाने के लिए योग का दामन थामा और नियमित रूप से हर दिन योग करने लगीं। आपके लिए ये बात हैरानी भरी हो सकती है कि योग से खूबसूरती भी बढ़ती है। हालांकि हम अक्सर आपको यह बात बताते हैं कि योग सिर्फ आपकी फिटनेस नहीं बढ़ाता बल्कि त्वचा का ग्लो और फर्मनेस भी बढ़ाता है। रेखा इसका बड़ा उदाहरण हैं।

कभी नहीं छोड़तीं ध्यान

रेखा योग के साथ ही हर दिन कम से कम 30 मिनट के लिए मेडिटेशन करती हैं। योग और ध्यान यदि एक साथ और नियमित रूप से किया जाए तो किसी भी व्यक्ति के ऑरा में गजब का आकर्षण आ सकता है।
रेखा ने इसी वैदिक विधि को जीवन में उतारा और 66 साल की उम्र में भी इसका नियमित रूप से पालन करती हैं। ध्यान करने से आपकी अपनी इंद्रियों पर पकड़ बनती है। मन की चंचलता दूर होती है और एकाग्रता में जबरदस्त वृद्धि होती है। इससे आप जिस भी काम को कर रही होती हैं, उसे करने की ऊर्जा और लगन बढ़ जाती है।