रेत माफिया के हौसले बुलंद, नायब तहसीलदार पर हमला, वाहन में तोड़फोड़

रेत माफिया के हौसले बुलंद, नायब तहसीलदार पर हमला, वाहन में तोड़फोड़

होशंगाबाद
मध्य प्रदेश में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अधिकारियों पर हमले से भी यह नहीं चूक रहे हैं| मामला होशंगाबाद जिले का है, जहां रेत का अवैध कारोबार सालों से धड़ल्ले से जारी है और सत्ता परिवर्तन के बाद भी यहां हालात नहीं बदले| शुक्रवार देर रात अवैध उत्खनन के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने जा रहे नायब तहसीलदार आरआई और पटवारी पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।  बाबई थाना पुलिस ने  मामला दर्ज किया है। ​पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार रात करीब 2 बजे नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव मनवाड़ा रेत खदान छापामार कार्रवाई करने जा रहे थे। लेकिन खदान पहुंचने से पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने तहसीलदार की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। जैसे-तैसे मौके से भागकर अफसरों ने अपनी जान बचाई। तहसीलदार की शिकायत पर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

लगातार मिल रही अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार रात करीब 2 बजे नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव माखननगर से 12 किमी दूर मानवाड़ा  रेत खदान पर छापामार कार्रवाई करने जा रहे थे। लेकिन खदान पहुंचने से पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव और उनकी टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में अतुल श्रीवास्तव को चोटें आई हैं। इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।