लंबे समय बाद अपनी ऑनस्क्रिन मां लता सबरवाल के साथ दिखीं हिना

लंबे समय बाद अपनी ऑनस्क्रिन मां लता सबरवाल के साथ दिखीं हिना

इंडियन टेलिविजन की सबसे पॉप्युलर ऐक्ट्रेस में से एक हिना इन दिनों टीवी शो 'कसौटी ज़िंदगी के 2' से धमाल मचा रही हैं। हिना लाइफ के दोनों फेज (प्रफेशनल और पर्सनल) काफी अच्छा कर रही हैं। हाल ही में हिना अपने पुराने को-ऐक्टर्स लता सबरवाल और सुनीता राजवार से मिली थीं। तीनों ऐक्टर्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में एक साथ दिखी थीं और लंबे समय तक साथ काम भी किया था।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में लता राजश्री और सुनिता धनिया का रोल निभा रही थीं। वहीं हिना इस शो में अक्षरा का लीड रोल निभाया था, जो आज भी टीवी के सबसे पॉप्युलर कैरक्टर्स में से एक है। हाल ही में तीनों लता के घर पर साथ देखी गईं, जहां लता ने सभी के लिए खाना पकाया था। सभी ने खाना खाने के बाद देर रात तक जमकर मस्ती की। हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ विडियोज और फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज और विडियोज में तीनों महिलाओं को लंबे समय के बाद एक साथ मुस्कुराते और खुश देखा जा सकता है।


लता ने हिना की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभाया था, जबकि सुनीता उनके यहां घरेलू मदद करती थीं। सुनीता ने साल 2013 में शो छोड़ दिया था। लता अभी ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ शो का भी हिस्सा हैं। वहीं हिना ने साल 2016 में शो छोड़ने के बाद Khatron Ke Khiladi और Bigg Boss 12 में दिखी थीं। हिना अभी एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के 2' में एक नेगेटिव कैरक्टर प्ले कर रही हैं।