लाल रंग में हॉट दिख रहीं सारा अली खान

लाल रंग में हॉट दिख रहीं सारा अली खान

ऐक्‍ट्रेस सारा अली खान ने बॉलिवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है। उनकी ऐक्टिंग ही नहीं फैन्‍स उनकी हाजिरजवाबी के भी कायल हैं। यही वजह है कि अक्‍सर ही फैन्‍स उनकी अपडेट्स का इंतजार करते हैं। साथ ही सारा को प्‍यारे-प्‍यारे मेसेज भी शेयर करते हैं। तो सारा भी अपने फैन्‍स का ख्‍याल रखती हैं। वह अपनी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद तो उनके फैन्‍स जैसे फिदा ही हो गए। सभी हार्ट इमोजी तो खूबसूरत जैसे कॉमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर रेड कलर की ड्रेस में एक फोटो शेयर की है। इसमें वह रेड नेल पेंट के साथ ही बड़े इयररिंग्‍स पहने नजर आ रही हैं।