विदाई समारोह में बोले शिवराज, ‘टाइगर अभी जिन्दा है...कोई आंख उठाकर कोई देखे'
बुधनी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. विदाई समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने सरकार जाने के बावजूद अपनी ताकत बरकरार होने का दावा किया. शिवराज सिंह चौहान ने फिल्मी अंदाज में अपनी ताकत का ऐलान भी किया. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई चिन्ता मत करना, ‘टाइगर अभी जिन्दा है’. आंख उठा कर कोई देखें.
हर एक लम्बी दौड़ या फिर ऊँची छलाँग से पहलें दो क़दम पीछे हटना पड़ता हैं।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 20, 2018
#ThursdayThoughts
भोपाल में सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हो सकता है यहां वापस आने में 5 साल भी पूरे न लगे. दरअसल शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस में बुधनी विधानसभा से पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे थे. तभी उन्होंने कहा कि हो सकता है यहां वापस आने में पांच साल पूरे भी न लगें.
हम सभी मिलकर मध्यप्रदेश के विकास के लिए संघर्ष करेंगे। आप सभी से मिलने मैं 24 दिसंबर से चार दिन के लिए बुधनी आ रहा हूं। इसके बाद भी मुलाकात का क्रम एक-एक गाँव पहुंचने तक जारी रखूंगा। आप सभी से मेरा स्नेह का अटूट रिश्ता है।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 19, 2018
बता दें कि कमलनाथ की कांग्रेस सरकार बसपा-सपा और निर्दलियों के भरोसे बनी है. निर्दलीय वो विधायक हैं जो कांग्रेस से नाराज चल रहे थे. ऐसे में अगर निर्दलीय विधायक अपना समर्थन वापस ले लेते हैं तो सरकार पर खतरा मंडरा सकता है.
बुधवार को विदाई समारोह में बुदनी विधानसभा क्षेत्र से आईं बहनों की आंखें उस वक्त छलक आईं जब वो अपने भाई शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंची थीं. विदाई समारोह के दौरान भावुकता के ये ऐसे पल थे जिसमें खुद शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं. बाद में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को सभी को चुप कराना पड़ा.
विदाई कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनकी विधानसभा सीट से भी बड़ी तादाद में लोग मिलने के लिए आए. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान जल्द ही सीएम हाउस खाली कर नए घर में शिफ्ट होंगे. सीएम हाउस से जाने से पहले तमाम लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 
