सड़कों पर सवर्ण, बिहार में आगजनी, MP-राजस्थान में भी असर
नई दिल्ली/पटना/जयपुर/भोपाल
केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए SC/ST एक्ट में संशोधन कर मूल स्वरूप में बहाल करने पर सवर्णों ने आज भारत बंद बुलाया है. ये भारत बंद कई सवर्ण संगठनों द्वारा बुलाया गया है. सभी को केंद्र सरकार के इस फैसले से आपत्ति है. देश के अलग-अलग राज्यों में भारत बंद का असर दिखना शुरू हो गया है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सवर्णों के समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लोग काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे और सरकार विरोधी नारे लगाए. बिहार के कई हिस्सों में लोगों ने आगजनी पर विरोध जताया. उत्तर प्रदेश के संभल और मुजफ्फरनगर में भी धारा 144 लागू कर दी गई है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ भारत बंद का असर दिख रहा है. यहां पूरी तरह से बाजार बंद हैं. इस क्षेत्र में करणी सेना की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है. बिहार के मुजफ्फरपुर में भी SC/ST एक्ट का विरोध, कई जगह सड़क जाम. वहीं नवादा में भारत बंद के दौरान लोगों ने घूम-घूमकर बाजार को बंद कराया, यहां पर राजगीर पथ पर लोगों ने आगजानी कर सड़क को जाम किया. बिहार के दरभंगा और मसूदन में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका,
bhavtarini.com@gmail.com

