साधा CM नीतीश पर निशाना, कुशवाहा ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

वैशाली
रालोसपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने पर नाकाम साबित हो रही है। बिहार में अराजकता फैल गई है और अपराधियों के मन से पुलिस का डर निकल चुका है।

मंगलवार को हाजीपुर में पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजीव सिन्हा की हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे कुशवाहा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं ऐसे मामलों पर संज्ञान लेना चाहिए। राज्य में बढ़ रही अपराध की घटनाएं चिंता का विषय है।

गौरतलब है कि अपराधियों ने रविवार को वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में नगर परिषद के पूर्व वार्ड प्रत्याशी संजीव कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले भी उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सीएम नीतीश पर हमला बोला था।