सामान्य प्रेक्षक जयसवाल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

सामान्य प्रेक्षक जयसवाल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

राजगढ़ 
लोसकभा निर्वाचन-2019 में लोकसभा क्षेत्र-20 में अब तक की तैयारियों के संबंध में सामान्य प्रेक्षक श्री राकेश कुमार जयसवाल ने खुजनेर नगर में निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों से अब तक की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। 
    इस मौके पर खुजनेर तहसीलदार श्री संजय चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, बी.एल.ओ. सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।