सुपरमैन की ड्रेस में अमिताभ बच्‍चन ने शेयर की तस्‍वीर

सुपरमैन की ड्रेस में अमिताभ बच्‍चन ने शेयर की तस्‍वीर

बीते कुछ दिनों से देश में कोराना वायरस के कारण डर का माहौल है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे तब तक अपने-अपने घरों से बाहर न निकलें, जब तक जरूरी न हो। बॉलिवुड सिलेब्‍स भी फैंस से अपील कर रहे हैं कि वे सारे काम घर से ही करने की कोशिश करें।

इस बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने ट्विटर पर अपनी एक तस्‍वीर पोस्‍ट की है। इसमें वह सुपरमैन की ड्रेस में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। फैंस इस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।
अमिताभ ने क्‍या लिखा?
फोटो के साथ ऐक्‍टर ने लिखा, 'अभिषेक के शुरुआती दिनों के दौरान उनके लिए एक फैंसी ड्रेस बर्थडे पार्टी.. ड्रेस थीम सुपरमैन.. काश वास्तव में हम सुपरमैन बनकर इस भयंकर महामारी कोरोनावायरस को सदा के लिए नष्ट कर सकते!!'


इन फिल्‍मों में नजर आएंगे बिग बी
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ के पास कई सारे इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्‍ट्स हैं। वह आने वाले समय में 'झुंड', 'गुलाबो सिताबो', 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्‍मों में नजर आएंगे। इन फिल्‍मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।