सुहाना के बिकीनी पहनने पर इतना हल्ला क्यों?

बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का परिवार इस समय इटली में छुट्टियां बिता रहा है। शाहरुख और उनके परिवार के सदस्य आजकल अपने हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल में शाहरुख की बेटी सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वह ब्राउन रंग की बिकीनी में दिख रही हैं।
'मत भूलो कि तुम एक मुस्लिम हो। इस्लाम में शरीर दिखाने की इजाजत नहीं है। तुम्हें नरक में भी जगह नहीं मिलेगी।'
18 साल की सुहाना की इस तस्वीर पर लोगों ने इस तरह के मेसेज लिखने शुरू कर दिए और उन्हें ट्रोल करने लगे।
ऐसा लगता है कि इन लोगों ने खुद ही इस्लाम के नाम पर मॉरल पुलिसिंग का ठेका ले लिया है। और ऐसा केवल इस्लाम के साथ ही नहीं बल्कि सभी धर्मों में ऐसे ठेकेदार उठ खड़े हुए हैं। इनके पेट में तब ज्यादा मरोड़ उठता है जब कोई महिला या लड़की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इसके बाद इनका लेक्चर शुरू हो जाता है कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, उन्हें कौन सा त्योहार मनाना चाहिए, उन्हें क्या खाना चाहिए, उन्हें किसे डेट करना चाहिए और ऐसी ही न जानें कितनी बकवास बातें। ऐसे गालीबाज बदतमीजों से किसी को कोई सीख नहीं चाहिए।
ऐसी फतवा ब्रिगेड पूल के पास और किस तरह के कपड़ों की उम्मीद करती है? क्या कोई साड़ी, शेरवानी, सलवार कमीज या बुरक़ा पहन कर पूल में नहाएगा? ऐसे ट्रोल्स की इन बेहूदा हरकतों को रोके जाने की जरूरत है।
bhavtarini.com@gmail.com 