सेंसेक्स 141.51 अंकों की तेजी के साथ 38,182.08 पर बंद
मुंबई
अच्छे अंतरराष्ट्रीय संकेतों की बदौलत सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सुबह 128 अंकों की तेजी के साथ 38,168.42 पर खुला और थोड़ी ही देर में सुबह बजे 9.43 तक 372 अंकों के उछाल के साथ 38,412 पर पहुंच गया.
हालांकि बाद में बाजार की यह बढ़त कम हो गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 141.51 अंकों की तेजी के साथ 38,182.08 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सुबह 56 अंकों की तेजी के साथ 11,270.25 खुला और थोड़ी ही देर में 11,326.50 की ऊंचाई तक पहुंच गया. अंत में निफ्टी 60.65 अंकों की तेजी के साथ 11,274.70 पर बंद हुआ. फार्मा शेयरों की बदौलत सोमवार को शेयर बाजार की तेजी बनी रही. करीब 1723 शेयरों में तेजी और 996 में गिरावट देखी गई.
इन शेयरों में आई तेजी
निफ्टी पर बढ़ने वाले शेयरों में सिप्ला, L&T, M&M, टाटा मोटर्स, सन फार्मा आदि शामिल रहे, जबकि टूटने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, मारुति सुजूकी, बीपीसीएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे. सभी सेक्टर हरे निशान में दिख रहे थे और बढ़त का नेतृत्व फार्मा, बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों ने किया.
अमेरिका के वॉलस्ट्रीट में S&P 500 में शुक्रवार को छह महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया था, क्योंकि वहां के बेरोजगारी आंकड़ों में तेजी से गिरावट आई है. दूसरी तरफ अमेरिका-चीन तनाव की वजह से एशियाई बाजारों में थोड़ी नरमी देखी गई. निवेशकों को इस बात की उम्मीद है कि इस हफ्ते अमेरिका में दूसरे राहत पैकेज पर मुहर लग सकती है.
bhavtarini.com@gmail.com 
