सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाइम हाई पर ,सेंसेक्स लाल निशान में बंद
मुंबई
मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भी हरे निशान में खुले. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 136 अंक की तेजी के साथ 51,484.2 पर खुला. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 487 अंकों की उछाल के साथ 51,835.86 चला गया. यह सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई लेवल है.
हालांकि, दोपहर 3 बजे के आसपास भारी बिकवाली की वजह से बाजार में गिरावट दिखने लगी. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 19.69 अंक टूटकर 51,329.08 पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 6.50 अंक टूटकर 15,109.30 पर बंद हुआ.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 49 अंकों की तेजी के साथ 15,164.15 पर खुला और कारोबार के दौरान 142 अंक तक बढ़ते हुए 15,257.10 तक चला गया. सेंसेक्स और निफ्टी निरंतर ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. आज भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया.
इन शेयरों में आई तेजी
निफ्टी में तेजी हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, ओएनजीसी और टाइटन कंपनी शामिल रहे, जबकि गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में आईओसी, एमऐंडएम, टाटा मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील और बजाज ऑटो शामिल रहे.
bhavtarini.com@gmail.com 