सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव

 नई दिल्ली 
सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। आज 10 ग्राम सोने का भाव 167 रुपये की तेजी के साथ 51,185 रुपये पर खुला और शाम तक 58 रुपये की तेजी के साथ 51,075 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का भाव 704 रुपये की बढ़त के साथ 65,721 रुपये पर खुली लेकिन शाम तक इसकी कीमतों में गिरावट आ गई। चांदी 192 रुपये की गिरावट के साथ 64,825 रुपये पर बंद हुई।
 

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों   है।